हरिहरगंज. थाना क्षेत्र के खाप कटैया गांव के 22 वर्षीय रंजीत कुमार की मौत ट्रेन से गिरकर हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, रंजीत छह माह पूर्व काम के तलाश में मुंबई गया था. जहां से वह ट्रेन से अपने गांव लौट रहा था. इसी दौरान शुक्रवार की रात इलाहाबाद शहर के आसपास चलती ट्रेन से गिर गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.घटना के बाद से गांव के लोग शोकाकुल है.
ट्रेन गिरकर युवक की मौत
ट्रेन गिरकर युवक की मौत

ट्रेन गिरकर युवक की मौत