ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

पलामू के मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. पुलिस आत्महत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच कर रही है.

मोहम्मदगंज (पलामू): पलामू जिले के मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर मंगलवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई मृतक की पहचान कांडी थाना क्षेत्र के डूमरसोता गांव निवासी अमित मेहता के रूप में हुई है. घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

प्रथम दृष्टया युवक द्वारा आत्महत्या किये जाने की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

ये भी पढ़ें- विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मायके वालों लगाया दहेज हत्या का आरोप

सूचना मिलते ही स्टेशन पहुंचे परिजन

घटना की जानकारी मिलने के बाद अमित के परिजन स्टेशन पहुंचे और शव को अपने साथ घर ले गए. युवक की मौत की खबर से डूमरसोता गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस युवक की मौत के कारणों के साथ उसके अंतिम समय की परिस्थितियों की भी जानकारी जुटा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >