बाराती बस पलटी, छह घायल

अौरंगाबाद के देव से लौट रही थी बारात

हैदरनगर.

थाना क्षेत्र के पतरिया गांव में बाराती बस पलटने से आधा दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गये. घायलों में अर्जुन प्रजापति, गोपाल प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, कमलेश राम, दुर्गा प्रजापति का नाम शामिल है. बताया जा रहा है कि भुनेश्वर प्रजापति के पुत्र अजय प्रजापति की बारात बिहार के देव गयी थी. वहां से लौटने के क्रम में बिलासपुर नाग बाबा के चबूतरे के पास सड़क पर गड़्ढा होने के कारण चालक ने बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गयी. बस पलटते ही अफरा-तफरी मच गयी. रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे. बस में फंसे घायलों को निकाल कर हुसैनाबाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया. वहीं दुर्घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल में घायलों के परिजनों की भीड़ जमा हो गयी. वहीं जानकारी मिलने पर विधायक कमलेश सिंह, प्रतिनिधि अजित सिंह, योगेंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल लिया. चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >