पलामू : विनीत तिवारी हत्याकांड में मुख्य आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती

मेदिनीनगर में विनीत तिवारी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों प्रदीप तिवारी और राकेश रोशन के घर पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। जानें पूरी अपडेट।

शिवेंद्र की रिपोर्ट

मेदिनीनगर. शहर थाना क्षेत्र निवासी विनीत तिवारी के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की. शहर थाना पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल और राकेश रोशन तिवारी के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

25 अप्रैल को अपहरण के बाद हुई थी हत्या

शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है. विनीत तिवारी का इसी वर्ष 25 अप्रैल को अपहरण कर हत्या कर दी गयी थी. घटना के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

मामले में कई आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, घटना के कुछ दिनों बाद मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल के बड़े भाई दिलीप तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. वहीं, एक अन्य आरोपी रौशन तिवारी ने अपने परिजनों के साथ शहर थाना पहुंचकर पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था. रौशन तिवारी सदर थाना क्षेत्र के बड़कागांव का रहने वाला बताया गया है.

ये भी पढ़ें: Nepal Floods : नेपाल और तिब्बत गये यात्रियों की जानकारी जुटा रही पलामू पुलिस

प्रशांत तिवारी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने 23 जुलाई को 26 वर्षीय प्रशांत तिवारी को उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया था. पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम झांसी पहुंची थी. पुलिस टीम ने कई दिनों तक प्रशांत तिवारी की गतिविधियों पर नजर रखी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद प्रशांत को ट्रांजिट रिमांड पर डाल्टनगंज लाया गया.

गमछे से गला दबाकर की गयी थी विनीत की हत्या

पुलिस पूछताछ में प्रशांत तिवारी ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. उसके अनुसार, विनीत तिवारी की गमछे से गला दबाकर हत्या की गयी थी. हत्या के बाद वह घर पहुंचा और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद वह वहां से फरार हो गया. प्रशांत ने पुलिस को बताया कि वह करीब दो दिनों तक जंगल में छिपकर रहा और बाद में झांसी चला गया था. पुलिस का कहना है कि प्रशांत से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर मामले में शामिल अन्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी में जुटी है.

ये भी पढ़ें: पलामू: नौडीहा बाजार में 60 लाख का गांजा बरामद, पिकअप जब्त

मुख्य आरोपी और मृतक जमीन कारोबार से जुड़े थे

बताया गया कि मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी और मृतक विनीत तिवारी जमीन के कारोबार से जुड़े हुए थे. दोनों के बीच कुछ अंदरूनी विवाद भी चल रहा था. पुलिस अब इसी विवाद सहित हत्या के पीछे के अन्य कारणों की भी जांच कर रही है. कुर्की-जब्ती की कार्रवाई को पुलिस की ओर से आरोपियों पर दबाव बनाने और उन्हें कानून के सामने लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

कुर्की जप्ती करते | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >