पलामू में विकास योजनाओं को गति देने के लिए सांसद वीडी राम की अध्यक्षता में होंगी दो अहम बैठकें

पलामू सांसद वीडी राम आज विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के लिए दो महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। इसमें सड़क निर्माण और अन्य योजनाओं पर चर्चा होगी।

मेदिनीनगर, पलामू : पलामू संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं को गति देने के लिए मंगलवार को सांसद विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में दो महत्वपूर्ण बैठकें होंगी. यह जानकारी सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने दी.

पहली बैठक सुबह 11.30 बजे होगी. इसमें सड़क निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की जायेगी. इस दौरान भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृति, अतिक्रमण और यूटिलिटी शिफ्टिंग जैसी बाधाओं को दूर करने पर चर्चा होगी.

सड़क परियोजनाओं की होगी समीक्षा

बैठक में एनएचएआई, राष्ट्रीय राजमार्ग, सीआरआइएफ और पथ निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जायेगी. बैठक में डीसी, डीडीसी, डीएफओ, एनएचएआई के परियोजना निदेशक और सीओ समेत संबंधित अधिकारी शामिल होंगे.

दूसरी बैठक दोपहर एक बजे डिस्ट्रिक्ट लेवल विजिलेंस मॉनिटरिंग कमेटी हेल्थ की होगी. इसमें क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं से जुड़े विषयों की समीक्षा की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >