मेदिनीनगर. पलामू जिले के मनातू व सदर थाना पुलिस ने तीन केजी 530 ग्राम अफीम बरामद किया है. इस संबंध में एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पांकी की तरफ से डालटेनगंज की ओर मादक पदार्थ लेकर आ रहा है और ट्रेन पड़कर बाहर जाने वाला है. जिसके बाद सदर थाना को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. सदर थाना प्रभारी लाल जी पुलिस टीम को लेकर पोखराहा के पास पहुंची, तो देखा कि एक व्यक्ति काला रंग का बैग लिए हुए चौक के पास इधर-उधर घूम रहा है. पुलिस की गाड़ी देखकर वह भागने का प्रयास किया. लेकिन उसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया. पकड़ने के बाद जब उसकी तलाशी ली गयी. तो उसके बैग से प्लास्टिक में रखा हुआ 670 ग्राम अफीम बरामद किया गया. इस मामले में पुलिस ने मनातू के रहने वाले 24 वर्षीय शमशेर खलीफा को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से 1220 रुपए नकद भी बरामद किया गया है. जबकि दूसरे मामले में मनातू थाना की पुलिस ने दो केजी 860 ग्राम अफीम बरामद किया है. एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मनातू के छोटकी नागद गांव में पुलिस ने आलोक कुमार भारती उर्फ आलोक भुइया के यहां छापेमारी की. छापेमारी के क्रम में मिट्टी के चूल्हे के बीच छुपा कर रखे गये प्लास्टिक जार में दो केजी 860 ग्राम अफीम बरामद किया गया. जबकि आरोपी के पास से 21 हजार 400 रुपया नकद भी बरामद किया गया. इस मामले में पुलिस ने आलोक कुमार भारती को गिरफ्तार कर लिया है. छापेमारी में डीएसपी राजीव रंजन, पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार मंडल, मनातू थाना प्रभारी विक्की कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सनेश राम, श्रवण दास, अशोक कुमार रविदास सहित अन्य पुलिस के जवान शामिल थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.