पलामू: ऑपरेशन सफाया में पुलिस को सफलता, कट्टा और चोरी की बाइक के साथ 2 नाबालिग पकड़े

पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन सफाया के तहत दो नाबालिगों को अवैध कट्टा और चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी फरार हैं।

विनय कुमार सिंह की रिपोर्ट पड़वा (पलामू) . पलामू एसपी के निर्देश पर चलाये जा रहे ऑपरेशन सफाया के तहत पड़वा थाना पुलिस ने अवैध हथियार और चोरी की बाइक के मामले में दो बालकों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई रविवार को कठौतिया कोल माइंस क्षेत्र के बघमनवा टावर के पास की गयी.

नशापान कर रहे लड़के के पास एक कट्टा और दो कारतूस

थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बघमनवा टावर के पास चार-पांच लड़के संदिग्ध अवस्था में नशापान कर रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की. पुलिस को देखते ही तीन लड़के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये, जबकि दो को पुलिस ने पकड़ लिया. तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक कट्टा और आठ एमएम बोर के दो कारतूस बरामद किये गये. पुलिस ने मौके से दो बाइक भी जब्त की. इनमें एक बिना नंबर की पल्सर बाइक और दूसरी स्प्लेंडर प्लस बाइक जेएच03एक्यू-3563 शामिल है.

बाइक को बेचने पहुंचे थे

पुलिस के अनुसार, बिना नंबर की पल्सर बाइक का चेचिस नंबर एमडी2ए12डीजेड4सीसीजी41822 है. पूछताछ में पता चला कि पल्सर बाइक चोरी की है. दोनों बालक बाइक को बेचने के लिए वहां पहुंचे थे. खरीदार नहीं मिलने पर वे वहीं नशापान कर रहे थे. पुलिस ने दोनों बाइक के साथ कट्टा, दो कारतूस और एक मोबाइल फोन जब्त किया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: झारखंड में बालू माफिया का नया खेल, बिहार के फर्जी चालान से तस्करी, पलामू DMO के पत्र से खुलासा

अपराध और गलत संगति से दूर रहने की अपील

कार्रवाई में थाना प्रभारी अंचित कुमार, एसआइ चिन्टु कुमार, सअनि शिव प्रसाद महतो, सअनि विजय कुमार रजक, आरक्षी रामजी राम, उपेन्द्र राम और चालक आरक्षी ठाकुर शिवेन्द्र कुमार सिंह शामिल थे. पुलिस ने लोगों से अपराध और गलत संगति से दूर रहने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >