ट्रक और स्कूटी की सीधी टक्कर में बच्चे की मौत, मां सहित तीन घायल

पलामू के मेदिनीनगर में ट्रक और टेंपो की टक्कर में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि मां सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों का इलाज एमएमसीएच में जारी है.


पलामू से रामनरेश तिवारी की रिपोर्ट

पलामू जिले के मेदिनीनगर औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर सदर थाना क्षेत्र के ब्राह्मण सिंगरा के पास ट्रक और स्कूटी में सीधी टक्कर हो गयी. करीब 11 साल नाबालिग पुत्र अंश कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि मां सुनीता रवि उम्र करीब 35 साल, पुत्री अंशिका आकृति उम्र करीब नौ साल, नारायण कुमार रवि उम्र करीब 25 साल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों का इलाज मेदिनीनगर के एमएमसीएच में चल रहा है. इसमें सुनीता रवि की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

मायके से लौटने के दौरान हुआ यह हादसा

घटना सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि सुनीता रवि अपने बच्चे के सुबह पड़वा थाना क्षेत्र के बटसरा अपने मायके से टेंपो पर सवार होकर मेदिनीनगर जा रहे थे. इसी बीच टेंपो जैसे ही ब्राह्मण सिंगरा के पास पहुंचा, तभी उल्टी दिशा से आ रहा एक ट्रक से सीधी टक्कर हो गई. इसमें उनका नाबालिग बेटा अंश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना में सुनीता रवि, उनकी पुत्री अंशिका आकृति और पाटन थाना क्षेत्र के नारायण कुमार रवि गंभीर रूप से घायल हो गए.

ट्रक जब्त कर शुरू हुई छानबीन

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा सभी को स्थल से मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेजा गया. सुनीता रवि पाटन के किशुनपुर मध्य विद्यालय में साइंस की शिक्षिका हैं. पाटन थाना क्षेत्र के अमवा की रहने वाली हैं. इसकी सूचना मिलने के बाद एनएमसीएच में स्थित पुलिस चौकी के जवान महेंद्र कुमार और विकाश कुमार अस्पताल पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी. इसकी सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने घटना स्थल पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लिया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Chandra shekhar singh

Published by: Kumarvishwat Sen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >