ईद की खरीदारी करने गये तीन युवक घायल

नौडीहा बाजार. थाना क्षेत्र के चेक पोस्ट के समीप छतपुर-नौडीहा बाजार मुख्य सड़क पर बोरबेल वाहन व बाइक के सीधी टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये

नौडीहा बाजार. थाना क्षेत्र के चेक पोस्ट के समीप छतपुर-नौडीहा बाजार मुख्य सड़क पर बोरबेल वाहन व बाइक के सीधी टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में थाना क्षेत्र के तरीडीह पंचायत के झारहा गांव के 16 वर्षीय रेहान आलम, 20 वर्षीय जीशान अलम,16 वर्षीय रमिज आलम शामिल हैं. घटना की सूचना राहगीरो ने नौडीहा बाजार थाना पुलिस को दिया.पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों घायलों का इलाज के लिए भेज दिया. प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया. बताया जाता है कि सभी युवक ईद का सामान खरीदने नौडीहा बाजार गये थे. समान खरीदने के बाद घर लौट रहे थे.तभी एक समान लेना भूल गये जिसे लेने के लिये वापस जा रहे थे. इसी दौरान नौडीहा बाजार से छतरपुर जा रहे बोरबेल वाहन से बाइक में सीधी टक्कर हो गयी. पुलिस घटनास्थल से दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >