बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त

बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त

छतरपुर. पुलिस ने थाना क्षेत्र के चीरू पठखाही स्थित बटाने नदी से अवैध बालू उत्खनन करते तीन ट्रैक्टर को जब्त किया है. थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद में बताया कि अवैध बालू ढुलाई कार्य में लगे तीन ट्रैक्टर को बटाने नदी से मंगलवार की रात्रि में जब्त किया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर उक्त तीनों ट्रैक्टर को जब्त कर छतरपुर थाना में रखा गया है. अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला खनन विभाग को भेजा गया है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हो रहे अवैध बालू ढुलाई के खिलाफ करवाई जा रही है. अवैध बालू ढुलाई में संलिप्त माफियाओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >