जेनरल ने किया प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित

जेनरल ने किया प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित

मेदिनीनगर. पलामू में रामनवमी पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारी चल रही है. सोमवार को श्री महावीर नवयुवक दल (जेनरल) के अध्यक्ष व पदधारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया. इस दौरान पलामू डीसी समीरा एस, डीडीसी मोहम्मद जावेद हुसैन,अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,एनडीसी नीरज कुमार शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, महिला थाना प्रभारी एवं ट्रैफिक प्रभारी एसएन दुबे को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र व तलवार भेंटकर सम्मानित किया. मौके पर जेनरल अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह ने रामनवमी महापर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ मनाने के लिए प्रशासन से सहयोग की अपील की. प्रशासनिक अधिकारियों ने आपसी प्रेम भाईचारा व सौहार्द के बीच हर्षोल्लास पूर्वक त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया. अधिकारियों ने कहा कि सरकार के गाईड लाइन का पालन करते हुए त्योहार मनाये. प्रशासन त्योहार को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभायेगी. मौके पर जेनरल के संरक्षक गणेश गिरी, बबलू गुप्ता, विजय ओझा, प्रदीप सिन्हा, कोषाध्यक्ष किशोर सिन्हा, उपाध्यक्ष रिंकु कुमार, गोपाल सिंह, राहुल कुमार, रितेश कुमार, विशाल कुमार, बबलू कुमार, रोहित कुमार, मुकेश सिंह, बिट्टू कुमार, आकाश पांडेय सहित कई सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >