देश के विकास में महिलाओं का योगदान पुरुषों से कम नहीं

देश के विकास में महिलाओं का योगदान पुरुषों से कम नहीं

सतबरवा. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सतबरवा में सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अतिथि के रूप में चतरा संसदीय क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह, पांकी विधायक डा शशिभूषण मेहता, प्रखंड प्रमुख रीमा देवी, जिला परिषद सदस्य सुधा कुमारी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया. इस दौरान जनप्रतिनिधियों तथा महिलाओं को शॉल तथा फूल माला देकर सम्मानित किया गया. मौके पर सांसद श्री सिंह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के विकास में महिलाओं का योगदान पुरुषों से काम नहीं है. हर एक क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के कम से कदम मिलाकर चल रही है, जिसके कारण देश तेजी गति से विकास कर रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाएं अधिक सशक्त तथा आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है. श्री सिंह सतबरवा स्थित जेएसपीएलएस के मरम्मत के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की. पांकी विधायक डॉ मेहता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं का तेजी गति से विकास हो रहा है. उन्होंने कहा कि आज के समय में भारत की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में काम नहीं हैं. अंतरिक्ष में विमान लेकर खेतों में कार्य करने में सक्षम है. मौके पर मुखिया रिंकी यादव, अनीता देवी, पंसस मधु सिंह , भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, सांसद प्रतिनिधि धीरज कुमार, अंकित यादव, सोनू सिकंदर, चंचल यादव , विजय पाठक, अजय उरांव, महेश यादव, कमेश यादव समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >