नगर पंचायत क्षेत्र में टेंपो व टोटो चालकों ने शुक्रवार को वाहन पड़ाव शुल्क के विरोध में नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन किया. चालकों का आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा प्रति वाहन प्रतिदिन 20 रुपये शुल्क वसूला जा रहा है, जबकि अब तक टेंपो स्टैंड निर्धारित नहीं किया गया है और न ही चालकों व यात्रियों के लिए शौचालय, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं. टेंपो चालक मोहम्मद बाबर खान ने बताया कि स्टैंड नहीं रहने के कारण सड़क किनारे वाहन खड़ाकर सवारी बैठानी पड़ती है. इससे आवागमन प्रभावित होता है और पुलिस की फटकार भी सुननी पड़ती है. चालकों ने आवेदन देकर वाहन पड़ाव शुल्क माफ करने की मांग की है. नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि ने चालकों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया. प्रदर्शन में गयासुद्दीन अंसारी, अविनाश, आफताब आलम, उदय कुमार, भीमसेन मेहता, रंजन पासवान, संतोष कुमार, सनोज पासवान, संतोष पासवान, सुबोध ठाकुर, अमृत भुइंया, अमन कुमार सहित बड़ी संख्या में चालक शामिल थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.