विश्रामपुर. थाना क्षेत्र के नगर परिषद के भुइंया टोला में रविवार शाम को 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. मृतक की पहचान करण चंद्रवंशी के रूप में हुई है,जो गढ़वा जिले के विशुनपुरा का निवासी बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार करण विश्रामपुर स्थित अपने ससुराल आया हुआ था. घटना की सूचना मिलने के बाद विश्रामपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है. घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गयी है. थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने बताया कि जांच के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा.
ससुराल में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत
ससुराल में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत
