Palamu News: ‘खेलेगा भारत-जीतेगा भारत’ का समापन, साइकिल रैली और दौड़ से विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

मेदिनीनगर के प्लस टू उच्च विद्यालय में तीन दिवसीय 'खेलेगा भारत-जीतेगा भारत' कार्यक्रम का उत्साह के साथ समापन हुआ। विद्यार्थियों ने स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

मेदिनीनगर,पलामू: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय लेस्लीगंज में आयोजित तीन दिवसीय ‘खेलेगा भारत-जीतेगा भारत’ कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ. शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के निर्देश पर 28 से 30 अगस्त तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में हिस्सा लिया.

समापन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य अमरेश कुमार सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करता है. उन्होंने कहा कि मोबाइल और डिजिटल गतिविधियों में बच्चों का समय बढ़ रहा है. ऐसे में उन्हें खेलों से जोड़ना जरूरी है. प्रत्येक विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ किसी न किसी खेल में भाग लेना चाहिए.

साइकिल रैली निकाल दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

कार्यक्रम के अंतिम दिन ‘संडे ऑन साइकिल’ के तहत विद्यालय परिसर से साइकिल रैली निकाली गयी. इसके अलावा स्वास्थ्य जागरूकता रैली और विशेष दौड़ का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ इसमें भाग लेकर नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया.

कार्यक्रम के नोडल शिक्षक विशाल कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की. उन्होंने कहा कि विद्यालय में खेल गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जायेगा.

मौके पर शिक्षक अरविंद पासवान, सतंजय कुमार, विजय प्रकाश, अखिलेश कांदू, दिलीप कुमार शर्मा, योगेंद्र कुमार राम, बसंत कुमार सोनी, अनुज कुमार रवि, अपराजिता कुमारी, प्रिया रंजु बाला, विजय रविदास, अंबरीश कुमार, प्रतिभा कुमारी, रेणु कुमारी, दिनेश चंद्र यादव, प्रियंका कुमारी, ओमप्रकाश सिंह समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >