सब्जी मंडी के सर्वांगीण विकास को लेकर बनी रणनीति

सब्जी मंडी के सर्वांगीण विकास को लेकर बनी रणनीति

हरिहरगंज. न्यू सब्जी मंडी परिसर में बुधवार को सब्जी मंडी के सर्वांगीण विकास को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता रामवृक्ष मस्ताना ने की, जबकि संचालन अखिलेश मेहता ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए समाजसेवी राजीव रंजन ने कहा कि वे पिछले दस वर्षों से जनहित और किसान-सब्जी व्यवसायियों के हित में लगातार प्रयासरत हैं. उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के माध्यम से मंडी परिसर में जलमीनार व हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था करायी गयी है. वहीं निजी खर्च से जेसीबी और ट्रैक्टर लगाकर समय-समय पर कचरा हटवाया गया है. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत द्वारा सब्जी शेड निर्माण के लिए स्थल चिन्हित कर लिया गया है. 15वीं वित्त आयोग की राशि उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जायेगा. इसके अलावा किसानों के हित में कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था को लेकर भी संबंधित पदाधिकारियों से वार्ता की जायेगी. बैठक में संजय जायसवाल, अवधेश मेहता, संतोष गुप्ता, शंभु यादव, टंटू मिश्रा, विश्वदीप कुमार, विनोद पासवान, छोटू कुमार, विजय प्रजापति, जेपी गुप्ता, संतोष कुमार, सत्येंद्र मेहता, अरुण सिंह, सुदय कुमार, कमलेश यादव, राजू गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, संजीव कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >