बच्चा चोरी की अफवाह से हड़कंप, जांच में मामला निकला झूठा

बच्चा चोरी की अफवाह से हड़कंप, जांच में मामला निकला झूठा

गुमला. शहर में सोमवार की शाम बच्चा चोरी की अफवाह फैलने से लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. अचानक फैली सूचना के बाद लोग बिना किसी पुष्टि के ही बच्चों की तलाश में इधर-उधर दौड़ने लगे और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि जांच पड़ताल में यह बात सामने आयी कि शहर में कहीं भी बच्चा चोरी की कोई घटना नहीं हुई थी और मामला महज अफवाह निकला. जानकारी के अनुसार शाम के समय अचानक यह खबर फैल गयी कि शहर के मेन रोड इलाके से दो बच्चों को कुछ लोग उठा कर भाग रहे हैं. यह बात तेजी से लोगों के बीच फैल गयी. इसके बाद आसपास के लोग सतर्क हो गये. कई लोग अपने-अपने घरों से निकल कर बच्चों की खोजबीन में जुट गये और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने लगे. बाद में जब स्थानीय लोगों ने आपस में जानकारी जुटायी और मामले की जांच की. तब स्पष्ट हुआ कि शहर में बच्चा चोरी की कोई घटना नहीं हुई है. इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली. इसके बाद माहौल धीरे-धीरे सामान्य हो गया. गुमला पुलिस ने भी इस तरह की अफवाहों को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >