संवेदनशील स्थलों पर की जायेगी विशेष निगरानी

होली को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

होली को लेकर हुई शांति समिति की बैठक पड़वा. होली पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को पड़वा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुयी. इसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी अंचित कुमार व संचालन एसआइ विजय मेहता ने किया. मुख्य अतिथि प्रमुख गीता मेहता ने कहा कि होली आपसी एकता व भाईचारे का त्यौहार है. शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण लोग होली पर्व मनाये. रंगों का त्योहार खुशी का त्योहार है.लोग किसी तरह के अफवाह पर ध्यान न दें. थाना प्रभारी अंचित कुमार ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें. संवेदनशील स्थानों पर विशेष गश्ती बढ़ायी जायेगी. इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की अग्रिम शुभकामना दी. मौके पर बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता, सब इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह, सअनि अरविंद तिवारी, राजेश कुमार शर्मा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर मेहता, जिला परिषद प्रतिनिधि मनजीत कुमार, पूर्व मुखिया बालक मेहता, रामपति मेहता, उप मुखिया सुरजीत कुमार, धर्मेंद्र मिश्रा, विनोद सिंह, क्यूम अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >