बीमारी से बेटे की हुई मौत,गम में बाप ने भी तोड़ा दम

बीमारी से बेटे की हुई मौत,गम में बाप ने भी तोड़ा दम

रेहला : रेहला थाना क्षेत्र के कुंडी गांव के एक युवक की मौत बीमारी से हो गयी.पुत्र के गम में बाप ने भी दम तोड़ दिया.मिली जानकारी के अनुसार कुंडी गांव निवासी अरशद खान (25) छत्तीसगढ़ के रायपुर में रहता था. 25 अगस्त को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गयी.

परिजन उसे रायपुर के सरकारी अस्पताल में ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे निमोनिया बताकर भर्ती किया. इलाज के दौरान 25 अगस्त के रात को ही उसकी मौत हो गयी. बीमार बेटे को देखने जब अरशद के पिता इस्तेखार खान रायपुर हॉस्पिटल पहुंचे.

वहां उन्हें अपने बेटे की मौत की खबर लगी.बेटे के मौत की खबर लगते ही इस्तेखार खान (52) बेहोश होकर गिर पड़े.और देखते ही देखते उसी अस्पताल में उनकी भी मौत हो गयी. दोनों पिता-पुत्र को रायपुर के ही कब्रिस्तान में सुपुर्द- खाख किया गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही कुंडी गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गयी. इस दुःखद घटना पर कई लोगो ने दुःख व्यक्त किया है.

Post by : pritish sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >