आठ माह से लापता मुटुर मुसहर का मिला कंकाल, डेहरी ऑन सोन के मुर्दा घटिया से पुलिस ने किया बरामद

पलामू के लापता मुटुर मुसहर का कंकाल डेहरी ऑन सोन के मुर्दा घाटिया से बरामद। पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, पैसे के लेन-देन का मामला आया सामने।

पलामू. पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के बिरधवर गांव निवासी मुटुर मुसहर (55) का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है. 14 अगस्त को पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बिहार के डेहरी ऑन सोन स्थित मुर्दा घाटिया स्थान पर जमीन खोदकर कंकाल निकाला है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.

मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में मोहम्मदगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने बताया कि मामले में बिहार के माली थाना क्षेत्र से तीन और मंझिआंव थाना क्षेत्र के खरसोत्ता गांव से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में आरोपियों ने अन्य कई घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता बताई है.

ये भी पढ़ें: स्वर्णरेखा नदी से युवती का शव बरामद, गला घोंटकर हत्या की आशंका

हत्या का कारण पैसों की लेन-देन

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के अलावा अन्य आरोपियों के नामों का फिलहाल खुलासा नहीं किया है. पूरे मामले की छानबीन जारी है.प्रारंभिक जांच में मुटुर मुसहर की हत्या का कारण पैसे के लेन-देन से जुड़ा होने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: मेदिनीनगर में 20 वर्षीय विवाहिता की मौत, पुलिस हिरासत में नशे में धुत पति


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >