सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

विश्रामपुर. गणतंत्र दिवस पर नप मुख्यालय स्थित 10 2 जनता उच्च विद्यालय के खेल मैदान में सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है.इसकी जानकारी टूर्नामेंट के आयोजक समाजसेवी संजय बैठा ने दिया.उन्होंने बताया कि सामाजिक सदभाव को प्रगाढ़ बनाने को लेकर प्रत्येक वर्ष स्वाधीनता व गणतंत्र दिवस के मौके पर फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया जाता है.इस बार तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है.आगामी 24 जनवरी को टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज होगा.वहीं फाइनल मुकाबला 26 जनवरी को खेला जायेगा.इस प्रखंड स्तरीय टूर्नामेंट में विश्रामपुर,पांडु व ऊंटारी रोड प्रखंड के टीम भाग लेंगे.टूर्नामेंट का उद्घाटन नप के भावी अध्यक्ष प्रत्यासी गीता देवी करेंगी.वहीं बतौर अतिथि के रूप में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >