प्रतिनिधि : मेदिनीनगर शुक्रवार को डीसी कार्यालय में अनुकंपा स्थापना समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की. बैठक में विभिन्न विभागों के मृत सरकारी सेवक के आश्रितों की अनुकंपा पर नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों पर विचार किया गया. इस दौरान 12 आवेदनों की गहन जांच की गयी. डीसी ने सभी आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता और एनओसी समेत अन्य ज़रूरी दस्तावेजों की जानकरी ली. आवेदनों के साथ संलग्न अभिभावक का मृत्यु प्रमाण पत्र, आवेदक की शैक्षणिक योग्यता, आवासीय, चरित्र प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, विभागीय निदेश एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की जांच की गयी.अहर्ता पूर्ण करने वाले 11 आवेदन स्वीकृत किये गये. बैठक में अनुकंपा के आधार पर दो चौकीदार के पद पर नियुक्ति के लिए चर्चा की गयी. लेकिन निर्णय नहीं हो पाया. इसी तरह स्थापना समिति की बैठक में निम्न वर्गीय लिपिक से उच्च वर्गीय लिपिक में आठ लिपिकों को प्रोन्नति प्रदान की गयी. प्रधान सहायक से कार्यालय अधीक्षक में दो लिपिक को प्रोन्नति पर सहमति दी गयी, वहीं कार्यालय अधीक्षक से एओ के पद पर मोहम्मद शकील को प्रोन्नति दी गयी. बैठक में स्थापना एवं अनुकंपा समिति के कई सदस्य मौजूद थे.
जिला अनुकंपा समिति की बैठक में 11 आवेदकों के नियुक्ति की अनुशंसा
जिला अनुकंपा समिति की बैठक में 11 आवेदकों के नियुक्ति की अनुशंसा
