शद्ध पेयजल उपलब्ध कराना ही प्राथमिकता : डीसी

जल महोत्सव पखवारा के आकलन रिपोर्ट की समीक्षा

जल महोत्सव पखवारा के आकलन रिपोर्ट की समीक्षा

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

सोमवार को पलामू डीसी समीरा एस ने जल महोत्सव पखवारा के तहत किये गये जल आकलन से संबंधित रिपोर्ट की समीक्षा की. इस दौरान पलामू जिले के 19 पंचायतों से प्राप्त रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की गयी. डीसी ने जिला जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि जिस पंचायत के विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों व घरों में फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन की व्यवस्था नहीं है, इसकी जानकारी विभाग के कार्यपालक अभियंता को दें. सभी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है.डीसी ने कार्यपालक अभियंता को जल अर्पण दिवस मनाने वाले गांवों के लिए यूज़र आइडी तैयार करने का निर्देश दिया. जल महोत्सव पखवारा के लिए बजट की राशि का समुचित उपयोग करने पर जोर दिया गया.मौके पर स्वास्थ्य विभाग के डॉ एसके रवि, जिला शिक्षा अधीक्षक,जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान,पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित कई सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >