पलामू के गांव में मुहर्रम जुलूस के दौरान झड़प के बाद 48 घंटे के लिए निषेधाज्ञा लागू

Prohibitory Order Imposed in Palamu: पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र में मुहर्रम जुलूस के दौरान हुई झड़प के बाद एक गांव में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है. उपायुक्त समीरा एस ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रविवार की रात को जुलूस के दौरान झड़प हुई, जिसमें 3 लोग घायल हो गये थे. घायलों के बयान लिये जा रहे हैं. सोमवार सुबह से 48 घंटे के लिए गांव में निषेधाज्ञा लगा दी गयी है.

Prohibitory Order Imposed in Palamu: झारखंड और बिहार की सीमा पर स्थित झारखंड के पलामू जिले के एक गांव में मुहर्रम जुलूस के दौरान 2 समूहों के बीच झड़प के बाद सोमवार को निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पाटन थाना की पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव में रविवार शाम हुई झड़प में कम से कम 3 लोग घायल हो गये थे.

पाल्हे गांव में 48 घंटे के लिए लगी निषेधाज्ञा

उधर, पलामू की उपायुक्त (डीसी) समीरा एस ने कहा कि गांव में सोमवार को सुबह छह बजे से 48 घंटे के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (पूर्व में सीआरपीसी की धारा 144) के तहत एहतियातन निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उपायुक्त ने कहा- स्थिति को शांत करने में जुटी है शांति समिति

जिले की डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. उन्होंने कहा कि घायलों के बयान भी दर्ज किये जा रहे हैं. इलाके में शांति समिति स्थिति को शांत करने के लिए काम कर रही है. दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग में मुहर्रम जुलूस में आग का करतब दिखाते 15 लोग झुलसे

रामगढ़ खदान हादसे में 4 लोगों की मौत के बाद सीसीएल के 4 अफसरों पर केस दर्ज

Monsoon Bomb: झारखंड में फटेगा मानसून ‘बम’, भारी बारिश से 12 जिलों में तबाही मचायेगी बाढ़, IMD का अलर्ट

Happy Birthday MSD: तू मुझे स्ट्राइक दे, मैं मारूंगा…, कहकर शब्बीर के साथ धोनी ने रांची में खेली 376 रन की ऐतिहासिक पारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >