पुलिस ने अंधविश्वास के विरुद्ध चलाया जागरुकता अभियान

पुलिस ने अंधविश्वास के विरुद्ध चलाया जागरुकता अभियान

मेदिनीनगर. पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर अंधविश्वास के खिलाफ आमजनों को जागरूक करने के लिए शनिवार को जागरुकता अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने डायन-भूत, झाड़-फूंक, जादू-टोना जैसे अंधविश्वासों से प्रेरित होकर घटित होने वाले अपराधों व इससे संबंधित कानून के दंडनीय प्रावधानों की जानकारी लोगों को दी गयी. नशा सेवन के दुष्परिणामों व नशा छोड़ने से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया. वर्तमान समय में लगातार बढ़ रही साइबर ठगी व विभिन्न प्रकार की ���ोखाधड़ी से बचाव के उपायों पर भी लोगों को जागरूक किया गया. अभियान के क्रम में राहबीर योजना के उद्देश्यों एवं लाभों की जानकारी आम जनता को दी गयी. जागरूकता कार्यक्रम विभिन्न स्कूलों, चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर जाकर लोगों के बीच संवाद स्थापित किया गया. सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता पोस्टर चिपकाया गया. पुलिस ने आमजनों से अपील किया कि वे अंधविश्वासों से दूर रहें. किसी भी प्रकार की अफवाह या झूठे प्रलोभन में न आयें. साइबर अपराध या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >