पुलिया के नीचे गिरी पिकअप वैन, तीन पशुओं की मौत

पशुओं के रंभाने की आवाज पर आसपास के लोग पहुंचे. चालक व खलासी भाग निकले थे.

सतबरवा. रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर आजाद घाट पुलिया के नीचे पिकअप वैन गिरने से तीन पशुओं की मौत हो गयी. घटना गुरुवार अहले सुबह की बतायी जा रही है. थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि दुधारू पशुओं से लदी पिकअप वैन रांची से मेदिनीनगर की ओर जा रही थी. जिसमें तीन पशुअों की मौत हो गयी. पिकअप वैन में छह-सात पशु लदे हुए थे. ग्रामीणों ने बताया कि पशुओं के रंभाने की आवाज आने पर आसपास के लोग पहुंचे. दुर्घटना के बाद चालक व खलासी भाग चुके थे. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. वहीं सदर मेदिनीनगर पशुपालन पदाधिकारी डॉ अनूप विलियम लकड़ा ने कहा कि तीन पशुअों की मौत घटनास्थल पर हुई है. एक पिकअप वैन में आठ पशुओं को ले जाया जा रहा था, जो गैर कानूनी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >