दरुआ में जनाजे को पाइन के पानी से होकर ले जाने की मजबूरी, कब्रिस्तान तक पक्की सड़क नहीं

हुसैनाबाद के दरुआ गांव में पक्की सड़क न होने से ग्रामीण जनाजा लेकर नाले से गुजरने को मजबूर हैं। प्रशासन से मदद की गुहार के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

हुसैनाबाद, पलामू : अनुमंडल के हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र के दरुआ गांव से गांव की बदहाल बुनियादी सुविधाओं की तस्वीर सामने आयी है. दरुआ गांव से कुछ दूरी पर स्थित कब्रिस्तान तक जाने के लिए पक्की सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गांव में किसी की मौत होने पर अंतिम संस्कार के लिए जनाजे को पाइन सिंचाई (नाले) में भरे पानी से होकर ले जाना पड़ता है. इसके बाद कच्ची सड़क के कारण भी लोगों को परेशानी होती है.

आखिरी सफर भी हुआ दुश्वार

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि किसी के इंतकाल के बाद आखिरी सफर को भी गरिमापूर्ण तरीके से पूरा करना मुश्किल हो गया है. कब्रिस्तान जाने वाला रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो चुका है. पाइन में जलजमाव और तेज बहाव के बावजूद ग्रामीणों के पास इसके बीच से गुजरने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है.

ग्रामीणों के अनुसार, जनाजे को इस रास्ते से ले जाने में काफी सावधानी बरतनी पड़ती है, क्योंकि कंधे पर जनाजा होने के कारण पैर फिसलने का भय बना रहता है. ग्रामीणों का कहना है कि समस्या के समाधान को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पंचायत के मुखिया को अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं हो सका है.

पाइन में भाव बनाने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि अगर पाइन में भाव बना दिया जाए तो कुछ समस्या हल हो सकती है.

फंड मिलने के बाद शुरू होगा कार्य : मुखिया प्रतिनिधि

इस संबंध में दरुआ बेनी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह ने बताया कि इसे पंचायत विकास कार्य योजना में शामिल किया जा चुका है. उन्होंने आश्वस्त किया कि जैसे ही संबंधित मद में सरकारी फंड की स्वीकृति और राशि का आवंटन होता है, प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >