व्यवहार न्यायालय में पीडीजे ने किया ध्वजारोहण, कहा

गणतंत्र दिवस पर पलामू व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा ने ध्वजारोहण किया

लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी निभायें

मेदिनीनगर. गणतंत्र दिवस पर पलामू व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा ने ध्वजारोहण किया. इससे पहले पीडीजे श्री शर्मा ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया. मौके पर कमल पुष्प बाटिका को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. पीडीजे ने न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं सहित आम नागरिकों को राष्ट्रीय त्योहार गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी. उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुसार देश में शासन व्यवस्था संचालित होता है.संविधान का सम्मान करते हुए कानून के अनुरूप कार्य व्यवहार करना चाहिए. नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा सर्वोपरी है.लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी निभायें. मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास,डीजे अखिलेश कुमार, राज कुमार मिश्रा, श्वेता ढिंगरा, आयशा खान,आभाष कुमार,सीजेएम मनोरंजन कुमार, एसीजेएम सुशीला सोरेंग, निशिकांत,रवि शंकर पांडेय, एस के गौतम, सोनम विश्नोई, डालसा सचिव राकेश रजंन, शंभू महतो, सिविल जज सीनियर डिवीजन निर्भय प्रकाश, एसडीजे एम कमल प्रकाश, रेलवे जेएम प्रज्ञेश निगम, जेएम रश्मि चंदेल, समीरा खान ,, लीगल एड डिफेंन्स काउंसिल के चीफ अमिताभचंद सिंह, डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, महासचिव अजय कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष जय किशोर पाठक, जीपी अखिलेश्वर प्रसाद के अलावे व्यवहार न्यायालय के कर्मी ,सुरक्षा कर्मी सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >