हरिहरगंज. पीपरा प्रखंड के तेंदुई पंचायत के सकलदीपा गांव में 15 वीं वित्त योजना मद से आरईओ रोड से सुदर्शन सिंह के घर तक पीसीसी सड़क का उद्घाटन शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी विनय कुमार, जिला पार्षद सदस्य ददन पासवान एवं मुखिया उषा देवी ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर बीडीओ, जिला पार्षद एवं मुखिया ने कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और गांव के विकास को नई गति मिलेगी. मुखिया उषा देवी ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में जरूरत के अनुसार विकास योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार जारी है. मौके पर उपमुखिया विजय राम, विमलेश सिंह, श्रीराम राम, विश्वनाथ राम, दीपक राम, राजबली सिंह, आलोक सिंह, अनुराग सिंह, अनिल राम, मथुरा राम, लक्ष्मण राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
पीसीसी सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली राहत
पीसीसी सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली राहत
