पवन हत्याकांड के आरोपी योगेंद्र महतो गिरफ्तार

पवन हत्याकांड के आरोपी योगेंद्र महतो गिरफ्तार

पड़वा. थाना क्षेत्र के तेलियाहि में मॉब लिंचिंग में पवन कुमार रवि के हत्या के नामजद आरोपी योगेंद्र महतो को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस मामले में पुलिस ने पूर्व में दो नामजद आरोपी पारस महतो व बीरेंद्र महतो को जेल भेज चुकी है. थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि 22 फरवरी के रात में कोकरसा के पवन कुमार अपने प्रेमिका से मिलने तेलियाही टोला में गया था. इसी दौरान परिजनों ने युवक को पकड़ कर एक चौकी में रस्सी से बांध कर बंधक बनाया. आस पास के लोगों को जुटाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर पुलिस को सूचना दिया था. पुलिस ने ग्रामीण से छुड़ा कर मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए मेदिनीनगर के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. इस मामले में मृतक के पिता मनोज राम ने चार लोगों के खिलाफ नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपी पारस महतो व बीरेंद्र महतो को घटना के सुबह ही गिरफ्तार कर लिया था. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी. इसी बीच शनिवार को मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने पड़वा थाना में पड़वा थाना प्रभारी को आवेदन देकर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के आवेदन दिया था. पुलिस ने ग्रामीणों के मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड के एक अन्य आरोपी योगेंद्रऋ कुमार महतो को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >