Nepal Floods : नेपाल और तिब्बत गये यात्रियों की जानकारी जुटा रही पलामू पुलिस

नेपाल और तिब्बत जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए पलामू पुलिस ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। लापता लोगों की सूचना के लिए पुलिस ने लोगों से मदद मांगी है।

शिवेंद्र की रिपोर्ट मेदिनीनगर . नेपाल में बाढ़ और प्राकृतिक हादसों के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबरों को देखते हुए पलामू पुलिस ने नेपाल और तिब्बत जाने वाले यात्रियों की जानकारी जुटाने का अभियान शुरू किया है. पुलिस ने जिले के लोगों से अपील की है कि उनके थाना क्षेत्र से यदि कोई व्यक्ति नेपाल, तिब्बत या कैलाश यात्रा पर गया है, तो उसकी पूरी जानकारी पुलिस को उपलब्ध करायें.

जानकारी अपने नजदीकी थाना में जाकर दे

पुलिस के अनुसार, यात्रियों की जानकारी में उनका पूरा नाम, घर का पता और मोबाइल नंबर शामिल होना चाहिए. लोग यह जानकारी अपने नजदीकी थाना में जाकर दे सकते हैं. इसके अलावा व्हाट्सएप के माध्यम से भी पुलिस को जानकारी उपलब्ध करायी जा सकती है. पुलिस का कहना है कि यात्रियों से जुड़ी सभी जानकारी एकत्र कर पुलिस मुख्यालय को भेजी जायेगी.

सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में जुटा रहे हैं यात्रियों की जानकारी

इस अभियान को लेकर जिले के सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में यात्रियों की जानकारी जुटा रहे हैं. पुलिस अधिकारी और जवान स्थानीय ग्रामीणों के बीच जाकर भी लोगों से इस संबंध में जानकारी ले रहे हैं. इस दौरान पुलिसकर्मी ग्रामीणों को अपना मोबाइल नंबर भी उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि किसी व्यक्ति के नेपाल या तिब्बत जाने की जानकारी समय पर पुलिस तक पहुंच सके.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather Alert: सावधान! आज से 3 दिन झारखंड में आफत की बारिश, इन जिलों में वज्रपात का भी खतरा

किसी आपात स्थिति में यात्रियों की पहचान

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियान का मुख्य उद्देश्य किसी आपात स्थिति में यात्रियों की पहचान और उनके बारे में जानकारी जल्द हासिल करना है. नेपाल और तिब्बत में प्राकृतिक आपदा, बाढ़ या किसी अन्य हादसे की स्थिति में यदि कोई भारतीय नागरिक लापता होता है, तो उसके परिजनों और संबंधित अधिकारियों तक सूचना पहुंचाने में यह जानकारी काफी मददगार साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: पलामू: नौडीहा बाजार में 60 लाख का गांजा बरामद, पिकअप जब्त

पुलिस की अपील अभियान को गंभीरता से लें

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान को गंभीरता से लें और अपने परिवार या आसपास के ऐसे लोगों की जानकारी पुलिस को दें, जो हाल में नेपाल, तिब्बत या कैलाश यात्रा पर गये हैं. पुलिस का कहना है कि समय पर उपलब्ध करायी गयी सही जानकारी किसी लापता व्यक्ति की तलाश और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है. सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलने के कारण पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही नेपाल और तिब्बत गये यात्रियों का आवश्यक डाटा तैयार कर लिया जायेगा. इसे पुलिस मुख्यालय को भेजकर जरूरत पड़ने पर आगे की कार्रवाई और समन्वय किया जा सकेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >