पलामू में पारा शिक्षक की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, ग्रामीणों ने किया थाना का घेराव

Palamu News: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के चिल्हो खुर्द में पारा शिक्षक उदय सिंह की हत्या के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने थाना का घेराव किया. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.

निखिल सिन्हा की रिपोर्ट 

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के चिल्हो खुर्द में गुरुवार की शाम हुए पारा शिक्षक उदय सिंह के हत्या के विरोध में सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष ने शनिवार को थाना का घेराव किया. परिजन कार्रवाई की मांग करते हुए भारत माता चौक को करीब तीन घंटे तक जाम रखा और मुआवजे और कार्रवाई की मांग करने लगे. 

अधिकारियों ने किया समझाने का प्रयास 

जाम की सूचना पाकर अनुमंडल पदाधिकारी गणेश महतो, अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार साहू व पुलिस अंचल निरीक्षक द्वारिका राम घटना स्थल पर पंहुचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे. 

पुलिस जांच जारी, एक आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस अंचल निरीक्षक द्वारिका राम ने बताया कि घटना में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अनुसंधान कर रही है. जल्द ही अनुसंधान के आधार पर घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

मृतक के परिजनों की मांग

मृतक के बेटे बिपिन सिंह ने बताया कि हत्या में शामिल अन्य आरोपियों को पुलिस अविलंब गिरफ्तार करे. हत्या में एक के अलावा अन्य लोग भी शामिल है. मृतक उदय सिंह घर का इकलौता कमाऊ आदमी था. जिनके मृत्यु के बाद परिवार के सामने भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है. मृतक की पत्नी तेतरी देवी ने बताया कि साजिश के तहत उनके पति की हत्या की गई है. हत्या में संलिप्त कई और लोगों के शामिल होने की आशंका है. 

यह भी पढ़ें: झारखंड में 22,200 राशन दुकानदारों का 13 महीने का कमीशन बकाया, DSO को सरकार ने दिया अल्टीमेटम

यह भी पढ़ें: गढ़वा: ‘PhonePe’ से घूस लेने वाले राजस्व कर्मचारी पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने के बाद हुए सस्पेंड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >