पलामू: पीएमओ के निर्देश पर नाबालिग हत्याकांड मामले की जांच हुई तेज

पलामू जिले में नाबालिग की हत्या का मामला गरमाया. न्याय न मिलने पर पिता ने PMO में लगाई गुहार. PMO के कड़े निर्देश के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच तेज कर दी गई है.

शिवेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

Palamu Minor Murder Case: पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के नावाडीह गांव में हुए नाबालिग हत्याकांड में न्याय न मिलने पर पीड़ित पिता ने दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से गुहार लगाई थी. पीएमओ से मिले निर्देश के बाद पलामू एसपी ने लेस्लीगंज एसडीपीओ से विशेष जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट अब पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) को सौंप दी गई है. पीड़ित पिता ने स्थानीय पुलिस पर दो नामजद आरोपियों को खुलेआम बचाने का आरोप लगाते हुए पीएमओ से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल तक पत्र भेजा था. 

सक्रिय हुई पलामू पुलिस

यह मामला आठ अप्रैल का है, जब कुएं से नाबालिग लड़की का शव मिला था. पिता ने सूरज कुमार, अनीश कुमार और अमित कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. पिता का आरोप है कि पुलिस ने सिर्फ मुख्य आरोपी सूरज को जेल भेजकर खानापूर्ति कर ली, जबकि आरोपी अनीश और अमित को गिरफ्तार नहीं किया गया. जब स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं हुई, तो पिता ने सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय का दरवाजा खटखटाया. पीएमओ के पत्र पर झारखंड डीजीपी ने संज्ञान लिया और पलामू एसपी को तुरंत जांच के आदेश दिए .

सीडीआर खंगाल रही पुलिस

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए लेस्लीगंज के एसडीपीओ ने बताया कि मुख्य आरोपी को घटना के तुरंत बाद ही जेल भेजा जा चुका है. उन्होंने कहा कि पुलिस किसी भी आरोपी को नहीं बचा रही है. दोनों नामजद आरोपियों का कॉल डिटेल रिकॉर्ड  निकाला गया है. केस की जांच अभी जारी है. जांच में जैसे ही दोनों की संलिप्तता का तकनीकी या चश्मदीद सबूत मिलेगा, उन्हें भी फौरन सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:  क्लस्टर सिस्टम और पेपर लीक के खिलाफ AISA का राजभवन मार्च, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने खारिज किया वन भूमि घोटाले की पीआईएल, सीबीआई-ईडी जांच से किया इनकार

यह भी पढ़ें- आयोग में चल रही है सुनवाई, RIMS-2 के निर्माण पर लगे रोक; NCST सदस्य आशा लकड़ा ने की मांग



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >