पलामू में घर से बुलाकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, गांव में फैली सनसनी

Palamu News: पलामू में राजमुनि पाठक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसके बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं.

पलामू से चंद्रशेखर की रिपोर्ट

Palamu News: पलामू जिले के पिपराटाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबाबार पंचायत के कर्मा गांव में मंगलवार रात एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है. अपराधियों ने गांव के निवासी राजमुनि पाठक को सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे की बताई जाती है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. 

घर से बुलाकर ले गए, फिर की हत्या 

मिली जानकारी के अनुसार, राजमुनि पाठक परिवार के साथ घर में थे. इसी दौरान अपराधी उनके घर में आकर दरवाजा खुलवाया. पत्नी से बोले कि कुछ लोग बाहर बुला रहे हैं. 10 मिनट के बाद लौट आएंगे. लेकिन करीब एक घंटा बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटे. काफी खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चला. पत्नी को लगा कि गांव में बारात आई है. वहां चले गए. सुबह करीब छह बजे घर से 100 मीटर की दूरी पर देखा कि महुआ के पेड़ के पास शव पड़ा हुआ है. इसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी दी. 

परिवार में मचा कोहराम 

घर में सिर्फ पति-पत्नी थे. एक लड़का इंजीनियर है जो बाहर में रहते हैं, जबकि दूसरा लड़का रांची में रहकर प्राइवेट में जॉब करता है. दो लड़की की शादी हो चुकी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कल रांची से लौटे थे. बगल में शादी घर से खाना खाने के बाद घर पहुंचे. संजय मिस्त्री बोलकर अपराधी उन्हें बुलाया. इसी बीच घटना को अंजाम दिया गया है. 

जमीनी विवाद में हत्या की आशंका 

मृतक की पत्नी रेणु देवी ने बताया कि पांकी के करार गांव में गोतिया लोगों से जमीनी विवाद चल रहा था. सूचना मिलने के बाद पिपराटांड थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया है. 

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव

यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी स्कैम: 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, DSP से लेकर सिपाही तक ने एक ही माह में 2-2 बार उठाया वेतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >