रामनरेश तिवारी की रिपोर्ट
Palamu News: झारखंड के पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के सगुना बैरिया मुख्य मार्ग पर सिक्की कला के पास अनियंत्रित होकर एक कार ने घर में टक्कर मार दी. इसमें विनोद सिंह उम्र करीब 52 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की बताई जाती है.
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भी घायल
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया है कि पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार मेदिनीनगर वापस लौट रहे थे. इसी क्रम में सिक्की कला गांव के पास पहुंचे, कार अनियंत्रित हो गई और एक घर में जोरदार टक्कर मार दी. इसमें विनोद सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. बताया गया कि गर्मी के कारण विनोद सिंह अपने घर के बाहर सोए हुए था. इधर इस दुर्घटना में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार को भी गंभीर चोटें आई है. गंभीरावस्था में उन्हें मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया गया है.
ग्रामीणों में आक्रोश
परिजनों के अनुसार विनोद सिंह टेंपों चलाकर अपने परिजनों का भरण पोषण करता था. घटना के बाद परिजनों कोहराम मच गया. वहीं परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा, एक व्यक्ति को नौकरी की मांग कर रहे हैं. चिकित्सा प्रभारी डॉ मिथिलेश कुमार ने बताया कि महिंद्रा मोड़ के पास अज्ञात लोगों द्वारा रोका जा रहा था. इसी में अनियंत्रित होकर वाहन घर में घुस गया. घटना की सूचना मिलते ही पाटन पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दिया. समाचार लिखे जाने तक शव को उठाने नहीं दिया गया था.
यह भी पढ़ें: पिनराई विजयन पर ED की कार्रवाई के खिलाफ झारखंड में वामदलों का देशव्यापी आंदोलन, 29 मई से प्रदर्शन
यह भी पढ़ें: गिरिडीह के सरिता देवी को CM के निर्देश पर मिली मदद, प्रशासन उठाएगा बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा
