महिला किसानों के बीच जैविक खाद व कीटनाशक का वितरण

महिला किसानों के बीच जैविक खाद व कीटनाशक का वितरण

सतबरवा. झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी ने उद्यान विभाग के सहयोग से बोहिता पंचायत के सेहरा गांव में किसानों के बीच जैविक खाद और कीटनाशक दवा का वितरण किया. गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम में 125 किसानों को लाभान्वित किया गया. जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनीता केरकेट्टा ने किसानों को समझाया कि जैविक खाद के प्रयोग से फसल की उत्पादकता बढ़ती है और भूमि की उर्वरा शक्ति लंबे समय तक बनी रहती है. उन्होंने बताया कि रासायनिक खाद और कीटनाशक का अत्यधिक उपयोग खेतों की गुणवत्ता को नुकसान पहुंचाता है और आमजन के स्वास्थ्य व पर्यावरण पर प्रतिकूल असर डालता है. ऐसे में किसानों को चाहिए कि वे जैविक खाद का प्रयोग कर खेती करें, जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में सुधार होगा. कार्यक्रम में बीपीएम लॉरेंस लकड़ा, एफटीसी प्रमोद कुमार, प्रिंस, डॉ. सौरभ, राकेश सहित कई किसान मौजूद रहे. इस पहल से किसानों को टिकाऊ खेती की दिशा में प्रेरणा मिलेगी और उनकी आय के साथ-साथ पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >