नीलगायों के आतंक से किसान परेशान, रातों-रात तिल,अरहर और मकई की फसलें रौंदी

मोहम्मदगंज के कई गांवों में नीलगायों के झुंड ने तिल, अरहर और मकई की खड़ी फसलें रौंदकर किसानों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग बेबस नजर आ रहा है।

पलामू. मोहम्मदगंज प्रखंड के रामनगर टोला, झरिवा, नदीपर, गोला पत्थर, राजनडीह, शिलापर, भजनिया और पोटो गांव के किसान नीलगायों के झुंड से परेशान हैं. नीलगायों का झुंड खेतों में लगी खरीफ फसल तिल, अरहर और मकई को लगातार नुकसान पहुंचा रहा है. शुक्रवार रात नीलगायों ने रामनगर के मुन्नी मेहता, भोला मेहता, राम जनम राम और पोटो गांव के रामचंद्र राम के खेत में लगी दलहन व तिलहन की फसल बर्बाद कर दी.

किसानों को हो रहा हैं आर्थिक नुकसान

किसानों ने बताया कि नीलगाय रात के अंधेरे में खेतों में पहुंचती हैं और कुछ ही देर में फसल खाकर और रौंदकर नष्ट कर देती हैं. इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. किसानों का कहना है कि धान में बालियां निकलने के समय नीलगायों का प्रकोप और बढ़ने की आशंका है.

ये भी पढ़ें: थाना प्रभारी की गाड़ी पर अचानक कूदी नीलगाय, बाल-बाल बची जान

डिहई पहाड़ बना नीलगायों का बसेरा

ग्रामीणों के प्रयास से डिहई पहाड़ का जंगल अब घना हो गया है. किसानों के अनुसार यही जंगल नीलगायों का सुरक्षित ठिकाना बन गया है. यह वन विभाग कार्यालय से करीब एक किलोमीटर दूर है. वन कर्मियों का कहना है कि नीलगायों पर नियंत्रण के लिए विभाग के पास कोई प्रभावी उपाय नहीं है. हालांकि, जंगली जानवरों से फसल क्षति पर मुआवजा देने का प्रावधान है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >