Palamu News: मेदिनीनगर में पहली बार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और डांडिया महोत्सव, दही-हांडी प्रतियोगिता बनेगी खास आकर्षण

मेदिनीनगर पुलिस स्टेडियम में आज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव व डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसमें दही-हांडी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे।

मेदिनीनगर, पलामू : भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर मेदिनीनगर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से पांच सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. चैंबर के अनुसार पलामू में पहली बार इस तरह का धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. शनिवार की शाम छह बजे से कार्यक्रम शुरू होगा.

चैंबर अध्यक्ष विकास सेठी ने बताया कि कार्यक्रम में पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, एसपी कपिल चौधरी समेत प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा कि आयोजन के माध्यम से युवाओं को भारतीय संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

श्रीकृष्ण की बाल लीला और रासलीला होगी प्रस्तुत

गुरवीर सिंह गोलू ने बताया कि बाहर से आये कलाकार श्रीकृष्ण की लीला, बाल लीला और रासलीला की प्रस्तुति देंगे. इसके साथ डांडिया कार्यक्रम भी होगा, जिसमें शहरवासी कलाकारों के साथ डांडिया का आनंद ले सकेंगे.

डॉ प्रवीण सिद्धार्थ ने बताया कि दही-हांडी प्रतियोगिता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगी. इसमें ग्रीन वैली स्कूल, संत मरियम स्कूल और पलामू पुलिस की टीमें हिस्सा लेंगी. चैंबर की ओर से सभी प्रतिभागी टीमों को सम्मानित और पुरस्कृत किया जायेगा.

नयी पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ना उद्देश्य

निलेशचंद्रा और रंजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि श्रीकृष्ण के जीवन, बाल लीलाओं और रासलीला के माध्यम से नयी पीढ़ी को भारतीय आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है. उन्होंने शहरवासियों से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की. महोत्सव में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >