हरिहरगंज,पलामू : हरिहरगंज नगर पंचायत के सतगावां मोहल्ला स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गयी. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई. प्रतियोगिता में 19 भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. बच्चों ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों व अन्य सजावटी सामग्री से आकर्षक राखियां बनाकर अपनी कला-कौशल का प्रदर्शन किया. निर्णायक मंडली में शिक्षिका नीलिमा मेहता, कशिश कुमारी एवं सलोनी कुमारी शामिल थीं. कक्षा सातवीं की छात्रा आरोही कुमारी प्रथम, साक्षी कुमारी द्वितीय तथा अमीषा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. तीनों विजेताओं को ट्रॉफी तथा अन्य प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया.
यह भी पढ़ें : तुलसीदास जयंती पर आरके पब्लिक स्कूल में भक्ति और संस्कारों का संगम, छात्रों ने किया रामचरितमानस का पाठ
प्रधानाचार्य विजयेन्द्र प्रसाद ने कहा कि विद्या भारती की योजना के तहत बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए विद्यालय में इस तरह की गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं. कार्यक्रम प्रमुख हंसराज गुप्ता के निर्देशन में आयोजन सफल रहा इसमें शिक्षक संजय कुमार सिंह, मोहन ठाकुर, प्रियंका कुमारी, तान्या कुमारी, सलोनी कुमारी, सोनम कुमारी, कोमल कुमारी एवं विभा कुमारी ने योगदान दिया.
