दो दशक से जर्जर खजूरी-अवका मार्ग, महापंचायत में ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

पांकी प्रखंड की ताल पंचायत में खजूरी-अवका मार्ग और पुलिया के जर्जर हाल पर ग्रामीणों ने महापंचायत बुलाई. दो दशक से अधिक समय से आवागमन बाधित होने से परेशान ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की मांग की है.

पांकी. पांकी प्रखंड की ताल पंचायत में खजूरी-अवका मार्ग और पुलिया के निर्माण को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने महापंचायत की. मुखिया अनीता लोहरा और समाजसेवी उमेश यादव के नेतृत्व में आयोजित महापंचायत में ग्रामीणों ने सड़क और पुलिया के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर पलामू उपायुक्त और विधायक कुशवाहा डॉ. शशिभूषण को ज्ञापन सौंपा.

ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 1992-93 में बनी सड़क और पुलिया वर्ष 2003 की बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गयी थी. दो दशक से अधिक समय बीतने के बावजूद मार्ग की स्थिति जस की तस बनी हुई है. खजूरी, मतुली, जोबला, अवका समेत दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है. स्कूली बच्चों, मरीजों और आम राहगीरों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है.

ग्रामीणों ने सड़क और पुल की जमीन को लेकर उत्पन्न विवाद की निष्पक्ष जांच की भी मांग की. उनका कहना था कि प्रशासन जल्द कार्रवाई करे, अन्यथा ग्रामीण आंदोलन करेंगे. समाजसेवी उमेश यादव ने ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.

महापंचायत में पंचायत समिति सदस्य दासु सिंह, उपमुखिया लक्ष्मण यादव, मनोज सिंह, धर्मदेव सिंह, मुनीफ सिंह, बैजनाथ सिंह, रामलाल सिंह, पूरन सिंह, विनोद सिंह, पारो देवी, मंजू देवी, विनोद राम, इंद्रदेव सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

फोटो कैप्शन टूटा हुआ पुलिया और एकजुट सैकड़ों ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
फोटो कैप्शन टूटा हुआ पुलिया और एकजुट सैकड़ों ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >