Jharkhand News: पलामू के दोकरा क्रशर माइंस में अपराधियों ने की फायरिंग, पांच गिरफ्तार

Jharkhand News : पलामू के दोकरा क्रशर माइंस पर अपराधियों ने फायरिंग की है. इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके पास से कुछ हथियार भी बरामद किया गया है.

पलामू, चंद्रशेखर सिंह: पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र में स्थित दोकरा क्रशर माइंस पर अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात सात राउंड फायरिंग की है. जहां पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है वह अशोक धानुका का बताया जाता है. वह रांची के रहने वाले हैं. उनका क्रशर पंचमुखी कोल माइंस एंड प्राइवेट लिमिटेड के नाम से है. पुलिस ने घटना में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से पुलिस को तीन खोखा समेत अन्य हथियार मिले हैं.

कैसे दिया घटना को अंजाम

जानकारी के अनुसार छह अपराधी शुक्रवार की रात 11 बजे तीन बाइक पर सवार होकर पलामू के दोकरा क्रशर में आए थे. अपराधियों ने बाइक को घटनास्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर अंधेरा में खड़ा कर दिया और वे पैदल ही क्रशर के अंदर घुस गये. सभी अपने मुंह को कपड़े ढके हुए थे और सिर पर टोपी पहने हुए थे. क्रेशर में घुसने के बाद वे सभी कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया. जिस समय अपराधी क्रशर के अंदर घुसे, उस वक्त वहां काम करने वाले तीन कर्मचारी खाना खा रहे थे. जैसे ही उन लोगों ने अपराधियों को अंदर घुसते देखा वे वहां से भाग खड़े हुए.

क्रशर में काम करने वाले अपराधियों ने कर्मचारियों के साथ की मारपीट

क्रशर में काम करने वाले अपराधियों ने कर्मचारी के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल छीन लिया. इसके बाद एक कर्मचारी को अपराधी पकड़कर अपने साथ ले जाने लगे लेकिन अंधरे का फायदा उठाकर वह भाग निकला. संभावना व्यक्त की जा रही है कि रंगदारी के लिए ही इस घटना को अंजाम दिया गया है. सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत क्रेशर में पहुंची और सभी को कर्मचारियों को बुलाकर को बुलाकर काम शुरू करवाया.

Also Read: एरेनियुस टोप्पो हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मांडर NH-74 मार्ग जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

घटना में शामिल पांच अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

पुलिस ने घटना में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से कुछ हथियार भी बरामद किये गये हैं.

Also Read: Jharkhand Assembly: झारखंड में स्पीकर का कब होगा चयन, विधानसभा सत्र को लेकर कार्यक्रम तय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >