चुनाव को देखते हुए पलामू पुलिस का 'एक्शन', मतदान से पहले 9 गुंडे जिला बदर, सीमा पार रहने का फरमान

Jharkhand Municipal Elections 2026: पलामू नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. एसपी रीष्मा रमेशन की अनुशंसा पर 9 कुख्यात असामाजिक तत्वों को पलामू की सीमा से जिला बदर कर दिया गया है. इन सभी पर चुनाव प्रभावित करने की आशंका थी. अब बिना अनुमति जिले में प्रवेश करने पर होगी सीधी जेल.

Jharkhand Municipal Elections 2026, पलामू : पलामू नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. चुनाव के मद्देनजर पुलिस की अनुशंसा पर नौ असामाजिक तत्वों को जिला बदर कर दिया गया है. सभी को निर्धारित अवधि तक पलामू जिला की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया गया है. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि जिले में लोकशांति और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई की गयी है. इन सभी व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में गंभीर प्रकृति के आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं.

किन लोगों को जिला बदर किया गया

पलामू जिला बदर किये गये लोगों में चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा निवासी आसिफ अहमद उर्फ राजा खान, शाहपुर के अशफाक खान, हसनैन अंसारी और फरहान कुरैशी उर्फ भोलू शामिल हैं. वहीं, शहर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोला निवासी चंदन कुमार चंद्रवंशी, कांदू मोहल्ला के नितेश कुमार शर्मा उर्फ राहुल शर्मा, पांकी थाना क्षेत्र के चांपी कला निवासी दीपक कुमार भुइंया, खपरमंडा के कुश कुमार यादव और सतबरवा थाना क्षेत्र के पोंची निवासी गुलशन कुमार विश्वकर्मा का नाम भी सूची में है.

Also Read: पश्चिमी सिंहभूम में IED विस्फोट: 2 CRPF जवान घायल, इनामी नक्सलियों की मौत के बाद माओवादियों की कायराना हरकत

माहौल बिगड़ने की संभावना थी

पुलिस के अनुसार इन सभी की गतिविधियों से चुनावी माहौल बिगड़ने की संभावना थी. इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए इन्हें जिला बदर करने का निर्णय लिया. प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिला बदर किये गये सभी व्यक्ति बिना सक्षम अनुमति के निर्धारित अवधि तक पलामू जिला की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे. आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पलामू में सुरक्षा व्यवस्था सख्त

इधर, प्रशासनिक कार्रवाई के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गयी है. संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गयी है, ताकि नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके.

Also Read: विधानसभा में गूंजा JTET का मुद्दा: विधायक दशरथ गागराई बोले- 2016 से परीक्षा नहीं, युवाओं का भविष्य दांव पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >