चुनावी झरोखा : रिक्शा से प्रचार करते थे पूरनचंद, कव्वाली की टीम के साथ झोली फैलाकर एकत्र करते थे चंदा

Jharkhand Election 2024: पूरनचंद ने 4 बार डाल्टेनगंज विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने पहली बार 1967 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से चुनाव जीता.

Jharkhand Election 2024|रांची, अविनाश : अविभाजित बिहार में राजनीति के क्षेत्र में पूरनचंद (अब दिवंगत) एक बड़ा नाम थे. ईमानदारी और सादगी के कारण राजनीति में कभी भी उन्होंने तामझाम का सहारा नहीं लिया. वह चुनाव प्रचार रिक्शा से करते थे.

कव्वाली की टीम झोली फैलाकर जुटाती थी चंदा

उनके साथ कव्वाली की एक टीम रहती थी, जो झोली फैलाकर चुनाव लड़ने के लिए पैसे एकत्र करती थी. उस दौर में यह चुनावी गीत- ‘बरगद का प्रचार रस्ते-रस्ते, पूरन जी का प्यार रस्ते-रस्ते’ काफी मशहूर हुआ था.

4 बार डाल्टेनगंज के विधायक रहे पूरनचंद

पूरनचंद ने 4 बार डाल्टेनगंज विधानसभा क्षेत्र (अब झारखंड में) का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने पहली बार 1967 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से चुनाव जीता. इसी दल से 1969 और 1972 में जीते. 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते. बताया जाता है कि चुनाव के दौरान वह रिक्शा से प्रचार करते थे. सभा में लोगों की भीड़ जुटे, इसके लिए वह स्वयं रिक्शा से घूम-घूम कर प्रचार करते थे.

सादगी, सरलता और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे पूरनचंद

वह कहते थे कि आज पूरनचंद की सभा है, उसमें आप लोग जुटें. जब लोग सभा में पहुंचते थे, तो देखते थे कि नेता के रूप वही शख्स भाषण दे रहा है, जो सुबह में प्रचार कर रहा था. पूरनचंद के करीबी रहे कयूम रूमानी बताते हैं कि वह सादगी, सरलता और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे. वे एकीकृत बिहार में मंत्री भी रहे. इसके बाद भी उनकी कोई व्यक्तिगत संपत्ति नहीं थी. रिक्शा से प्रचार करते-करते वे लोग भंडरिया तक चले जाते थे.

Also Read

झारखंड विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे झामुमो, भाजपा और कांग्रेस के ये दिग्गज, जानें क्यों

24 साल का झारखंड : अब तक हुए 4 चुनाव, 13 मुख्यमंत्रियों ने ली शपथ, 3 बार लगा राष्ट्रपति शासन

Jharkhand Assembly Election: BJP प्रत्याशियों के नाम फाइनल, मीरा मुंडा पोटका तो बेरमो से रवींद्र पांडे हो सकते हैं प्रत्याशी

झामुमो से टिकट की चाह में आवेदन देने की होड़, 51000-51000 रुपए देकर 500 लोगों ने लिए फॉर्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >