Jharkhand Crime News: दीपावली की रात पलामू में युवक के सिर में मारी गोली

Jharkhand Crime News: दीपावली की रात पलामू में एक युवक के सिर में गोली मार दी गई. बम-पटाखों की आवाज के बीच गोली चलने का किसी को पता ही नहीं चला.

Jharkhand Crime News|पलामू, सैकत चटर्जी : पलामू में एक युवक के सिर में गोली मार दी गई है. घटना गुरुवार देर रात यानी दीपावली की रात की है. पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय के मेदिनीनगर थाना क्षेत्र के बाई पास रोड इलाके में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया.

बाईपास रोड के पास हुई घटना

घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. वहां से डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया. युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल युवक का नाम राजेश कुमार सैनी है. उसकी उम्र 40 साल है. वह मूल रूप से बिहार के जहानाबाद जिले का रहने वाला है. पलामू में बैरिया चौक के पास रहता है. वह बाईपास रोड के पास बैठा था. इसी दौरान अपराधी आए और उस पर गोली चला दी.

बम-पटाखों की आवाज में गुम हो गई गोली की आवाज

अपराधी की गोली राजेश की आंख में लगी और गले में जाकर अटक गई. गोली चलने के कुछ देर तक पता ही नहीं चला कि हुआ क्या है. घटना के समय लोग दिवाली माना रहे थे. बम-पटाखे फोड़ रहे थे. ऐसे में जब गोली चली, तो लोगों को लगा कि कहीं बम या पटाखा फूटा है. राजेश कुमार सैनी के आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया, तब लोग वहां पहुंचे. राजेश को पलामू के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए.

एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद के नेतृत्व में जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पूरे मामले की छानबीन शुरू की. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापेमारी भी की गई है. सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद, टाउन थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार के नेतृत्व में पुलिस बल मामले की जांच कर रही है. टीओपी प्रभारी ने बताया कि मामला आपसी विवाद और पुरानी रंजिश का है.

जिलाबदर अन्नू विश्वकर्मा पर है गोली चलाने का आरोप

एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि राजेश ने पुलिस को बताया है कि अन्नू विश्वकर्मा ने गोली चलाई है. अन्नू को जिलाबदर के लिए नोटिस भी भेजा गया था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. कई अन्य मामलों में भी पुलिस को उसकी तलाश है.

Also Read

Palamu News: घरेलू विवाद में पति ने खत्म की जिंदगी, बंदूक से खुद को मारी गोली

पलामू में युवक की गोली मार कर हत्या, ग्रामिणों ने एक को धर दबोचा

Jharkhand Crime News: डालटनगंज विधायक के गांव में चली गोली, 3 घायल, दो की स्थिति गंभीर

पलामू में युवक को पहले पिलाई शराब, फिर सिर में मारी गोली, पत्थर से चेहरा कुचल कर की हत्या

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >