झारखंड में नहीं थम रहा 'मॉब लिंचिंग': पलामू में भीड़ ने ली युवक की जान, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

Jharkhand Crime News: झारखंड के पलामू जिले में मॉब लिंचिंग की एक और दर्दनाक वारदात सामने आई है। पड़वा थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने एक युवक को पीट-पीट कर मार डाला है. पुलिस आरोपियों की छानबीन कर रही है.

Jharkhand Crime News, पलामू, (विनय कुमार सिंह): झारखंड में मॉब लिंचिंग का केस रूकने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र का है, जहां रविवार को ग्रामीणों ने एक युवक को बैट्री चोर समझकर लाठी डंडे से पीट कर मार डाला. इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर कर रही है. वहीं, दूसरे आरोपियों की छीनबीन जारी है. मृतक की पहचान पवन कुमार रवि के रूप में हुई है.

ग्रामीणों ने चोर समझकर पहले बंधक बनाया, फिर पीटा

जानकारी के मुताबिक मृतक पवन कुमार रवि शनिवार की शाम पड़वा थाना क्षेत्र स्थित तेलियाही गांव गया हुआ था. रात होने की वजह से ग्रामीणों ने उसे चोर समझ कर उन्हें पकड़ लिया और उसके हाथ पैर बांध दिये. इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों का आरोप है कि पवन बैटरी चोरी करने के इरादे से गांव में घुसा था. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पवन का रेस्क्यू किया.

Also Read: देवघर पहुंचे उद्योगपति गौतम अदाणी, बोले- मन की शांति के लिए यहां आया हूं

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम

गंभीर हालत में पवन को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था लेकिन अस्पताल पहुंचने के पहले उसने दम तोड़ दिया. इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों ने पाटन पड़वा मुख्य पथ को जाम कर दिया. परिजनों की मांग है कि पुलिस बारीकी से मामले की जांच करें. उनका कहना है कि युवक को साजिश के तहत मारा गया है. थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है. मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

Also Read: वोटरों को रिझाने का खेल या डिनर? गिरिडीह में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की बैठक पर चला प्रशासन का डंडा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >