Jharkhand Crime News: क्रशर मालिक को धमकाने जा रहे सुजीत सिन्हा गिरोह के 6 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Jharkhand Crime News: पलामू जिले में क्रशर मालिक को धमकाने के लिए फायरिंग करने जा रहे 6 अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.

Jharkhand Crime News: पलामू पुलिस ने हथियार समेत 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी सुजीत सिन्हा गिरोह के सदस्य हैं. इन पर क्रशर मालिकों से रंगदारी मांगने और एक क्रशर पर फायरिंग करने का आरोप है. 29 नवंबर 2024 की रात चैनपुर थाना क्षेत्र में दोकरा-चांदो स्थित क्रशर पर फायरिंग की घटना हुई थी. इस मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक ने स्पेशल टीम बनाई थी.

एसपी के निर्देश पर लगातार छापेमारी कर रही थी स्पेशल टीम

एसपी के निर्देश पर स्पेशल टीम लगातार छापेमारी कर रही थी. 1 दिसंबर 2024 को एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि चैनपुर-सलतुआ रोड पर 5-6 लोग अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. पुलिस की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए धरती अहरा के पास 3 मोटरसाइकिल पर सवार 6 लोगों को धर दबोचा.

अपराधियों ने माना- सुजीत सिन्हा गिरोह के लिए करते हैं काम

सभी ने स्वीकार किया कि वे सुजीत सिन्हा गैंग के लिए काम करते हैं. इन्होंने यह भी बताया कि करसो स्थित क्रशर के मालिक ने रंगदारी नहीं दी. इसलिए उसके यहां फायरिंग करने जा रहे थे. 29 नवंबर को दोकरा-चांदो क्रशर प्लांट में हुई फायरिंग में भी अपनी संलिप्तता इन्होंने स्वीकार की है. पुलिस ने इनके पास से 3 देसी पिस्तौल, देसी कट्टे, 3 राउंड कारतूस और 7 स्मार्टफोन बरामद किए हैं.

आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज

आरोपियों के खिलाफ पलामू जिले के चैनपुर थाना में कांड संख्या 246/2024 दर्ज किया गया है. 1 दिसंबर को आयुध अधिनियम की धारा 25 (1-b)a, 26, 35 के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा है कि पलामू पुलिस अपराध पर नकेल कसने और जिले को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

गिरफ्तार आरोपियों के पास से हुई बरामदगी

  • 3 देसी पिस्तौल
  • 1 देसी कट्टा
  • 3 राउंड जिंदा कारतूस
  • 3 मोटरसाइकिल
  • 7 स्मार्टफोन

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  • अशफाक खान (25), शाहपुर, थाना चैनपुर, पलामू
  • कुश कुमार यादव (21), खपरमंडा, थाना पांकी, पलामू
  • दीपक कुमार भुईया (30), चापी कला, थाना पांकी, पलामू
  • गुलशन कुमार विश्वकर्मा (22), पोची, थाना सतबरवा, पलामू
  • आशिफ अहमद उर्फ राजा खान (22), गर्दा, थाना चैनपुर, पलामू
  • फरहान कुरैशी उर्फ शैलू कुरैशी (24), कुरैशी मोहल्ला, थाना चैनपुर, पलामू

छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी

  • पुलिस निरीक्षक जीतराम महली, पुलिस निरीक्षक सदर अंचल, चैनपुर
  • पुलिस अवर निरीक्षक श्रीराम शर्मा, थाना प्रभारी, चैनपुर
  • पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार, चैनपुर थाना
  • पुलिस अवर निरीक्षक अनिल बिद्यार्थी, चैनपुर थाना
  • पुलिस अवर निरीक्षक राजकुमार मेहता, चैनपुर थाना
  • पुलिस अवर निरीक्षक छत्रधारी कुमार, चैनपुर थाना
  • सहायक अवर निरीक्षक रामचंद्र चौधरी, चैनपुर थाना
  • आरक्षी-803 अनुराग सिंह, चैनपुर थाना
  • आरक्षी-220 संतोष चौधरी, चैनपुर थाना
  • आरक्षी-1688 राकेश विश्वकर्मा, चैनपुर थाना
  • आरक्षी-1666 शैलेन्द्र कुमार, चैनपुर थाना
  • आरक्षी-2029 रोहित कुमार, टाईगर मोबाईल
  • आरक्षी-1925 राकेश कुमार, टाईगर मोबाईल
  • आरक्षी-387 संतन कु० मेहता टाईगर मोबाईल
  • आरक्षी-692 सूर्यनाथ सिंह टाईगर मोबाईल
  • आरक्षी रामनारायण विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय
  • आरक्षी रामजीत बासकी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय
  • आरक्षी प्रदीप कृपाल राम, पुलिस अधीक्षक कार्यालय

Also Read

चैनपुर के दोकरा क्रशर माइंस में अपराधियों ने की फायरिंग, गिरफ्तार

पलामू में सेवानिवृत्त शिक्षक को टांगी से काट डाला, खोजी कुत्ते की मदद से आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >