शिमला में गूंजा जय पलामू, जोहार झारखंड, राष्ट्रीय नाट्य प्रतियोगिता में पलामू ने जीते 7 पुरस्कार

Jai Palamu Johar Jharkhand in Shimla: इसी नाटक में संध्यालता की भूमिका के लिए मुनमुन चक्रवर्ती को बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला. कामरूप सिन्हा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का, कनक लता तिर्की को बेस्ट निगेटिव एक्ट्रेस का और विनय चौहान को बेस्ट लाइटिंग का पुरस्कार मिला. इस तरह से मासूम ने झारखंड के लिए कुल 7 पुरस्कार जीते. इस नाटक के अन्य कलाकारों में अमर कुमार भांजा, अविनाश तिवारी, संध्या शेखर, शहजादा तालिब, गुलशन मिश्रा, रुद्र प्रताप सिंह बाबू, आसना भेंगरा व अन्य शामिल थे.


Jai Palamu Johar Jharkhand in Shimla: ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा शिमला में आयोजित अखिल भारतीय नाट्य प्रतियोगिता में पलामू की नाट्य संस्था मासूम आर्ट ग्रुप ने प्रथम पुरस्कार सहित कुल 7 पुरस्कार जीतकर झारखंड का परचम लहरा दिया. पुरस्कार वितरण समारोह में जब-जब पुरस्कारों की घोषणा हुई, तब-तब पूरा हॉल जय पलामू, जोहर झारखंड के नारे से गूंज उठा. मासूम को ग्रुप स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार तथा व्यक्तिगत स्पर्धा में पुरस्कार मिले.

9 जून को मासूम आर्ट ग्रुप ने शिमला में दी अपनी प्रस्तुति

मासूम आर्ट ग्रुप के अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए संस्था के कलाकार 6 जून को शिमला गये थे, जहां 9 जून को उन्होंने अपनी प्रस्तुति दी. 11 जून को पुरस्कारों की घोषणा हुई. शिमला के गेटी थियेटर में नाटक का मंचन हुआ. काली बाड़ी हॉल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया.

देश भर के 27 दलों ने नाटक की प्रस्तुति दी

इस अवसर पर एनएसडी के वरीय रंगकर्मी सह टीवी व सीने स्टार रोहिताश्व गौड़, एनएसडी के अरविंद गौर, श्रीश डोवाल सहित कई लोग मौजदू थे. विनोद कुमार पांडेय ने बताया की राष्ट्रीय नाट्य प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 27 दलों ने भाग लिया. इसमें झारखंड की ओर से पलामू के मासूम आर्ट ग्रुप ने सैकत चटर्जी के निर्देशन में मनोज मित्रा के नाटक ‘संध्या तारा’ का मंचन किया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘संध्या तारा’ को मिला बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार

निर्णयक मंडली ने ‘संध्या तारा’ नाटक को प्रतियोगिता में श्रेष्ठ नाटक का प्रथम पुरस्कार दिया. द्वितीय पुरस्कार पंजाब की टीम को मिला. प्रतियोगिता में बंगाल, मुंबई, हरियाणा, दिल्ली, कानपुर, गुजरात, असम जैसे राज्यों से भी कला दलों ने भाग लिया. मासूम की ओर से प्रस्तुत नाटक ‘संध्या तारा’ के निर्देशन के लिए सैकत चटर्जी को बेस्ट डायरेक्टर का प्रथम पुरस्कार मिला. नाटक में ताराशंकर की भूमिका में उत्कृष्ट अभिनय के लिए सैकत चटर्जी को बेस्ट एक्टर का भी पुरस्कार मिला.

मुनमुन चक्रवर्ती ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार

इसी नाटक में संध्यालता की भूमिका के लिए मुनमुन चक्रवर्ती को बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला. कामरूप सिन्हा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का, कनक लता तिर्की को बेस्ट निगेटिव एक्ट्रेस का और विनय चौहान को बेस्ट लाइटिंग का पुरस्कार मिला. इस तरह से मासूम ने झारखंड के लिए कुल 7 पुरस्कार जीते. इस नाटक के अन्य कलाकारों में अमर कुमार भांजा, अविनाश तिवारी, संध्या शेखर, शहजादा तालिब, गुलशन मिश्रा, रुद्र प्रताप सिंह बाबू, आसना भेंगरा व अन्य शामिल थे.

पलामू के कलाकारों ने जीते इतने पुरस्कार

  1. बेस्ट प्रोडक्शन : संध्या तारा
  2. बेस्ट डायरेक्टर : सैकत चटर्जी
  3. बेस्ट एक्टर : सैकत चटर्जी
  4. बेस्ट एक्ट्रेस : मुनमुन चक्रवर्ती
  5. बेस्ट सौपोर्टिंग एक्टर : कामरूप सिन्हा
  6. बेस्ट नेगेटिव एक्ट्रेस : कनक लता तिर्की
  7. बेस्ट लाइट : विनय चौहान

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Ka Mausam: 20 जिलों के लिए मौसम केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

आज 12 जून 2025 को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें भाव

417 करोड़ की लागत वाले छतरपुर सोन जलापूर्ति परियोजना का सेंट्रल टीम ने लिया जायजा, 6 साल में 17 प्रतिशत ही हुआ काम

Palamu News: अबुआ आवास से 11 लाभुकों को वंचित करने वाली मुखिया और 2 पंचायत सचिव पर एक्शन

पीएलएफआई का हार्डकोर उग्रवादी संदीप भगत लोहरदगा मार्केट से गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >