मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में अनियमितता, कार्रवाई की मांग

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत जपला-मोहम्मदगंज पथ का निर्माण हो रहा है.

फोटो:18डालपीएच14 प्रतिनिधि, हैदरनगर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत जपला-मोहम्मदगंज पथ का निर्माण हो रहा है. हैदरनगर प्रखंड क्षेत्र के चौकड़ी गांव तक सड़क निर्माण में घोर अनियमितता बरती जा रही है. इस मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और वे लोग मुखर आंदोलन की तैयारी में जुटे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार के द्वारा गुणवत्तापूर्ण सामग्री का प्रयोग नहीं किया जा रहा है. घटिया किस्म की सामग्री के साथ-साथ निर्माण कार्य में छर्री के डस्ट से काम किया जा रहा है. इस कारण सड़क पर धूल उड़ रही है. ठेकेदार के द्वारा पर्याप्त मात्रा में गिट्टी व अच्छी क्वालिटी के सीमेंट का उपयोग नहीं किया जा रहा है. पानी के पटवन के अभाव में सड़क पर धूल उड़ रही है. पुल-पुलिया के निर्माण में भी घटिया सामग्री लगाया जा रहा है. निर्माण कार्य के दौरान पानी का उचित छिड़काव नहीं किया जा रहा, जिससे सड़क की मजबूती नहीं हो रही है. ग्रामीणों ने कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर चिंता जताते हुए संबंधित अधिकारियों से जांच कर ठोस कार्रवाई की मांग की है. मांग करने वालों में नितीश पाठक, रोहित पाठक, मिथलेश पाठक, प्रभु चंद्रवंशी, परमानंद पाठक, नीरज लाल और रामेश्वर राम सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >