जर्जर सड़क के विरोध में युवाओं ने सड़क पर की धान की रोपाई, खींचा प्रशासन का ध्यान

पलामू के बैरिया चौक पर सड़क के गड्ढों से परेशान युवाओं ने अनोखा प्रदर्शन किया. सड़क पर धान रोपकर प्रशासन से मरम्मत की मांग की गई है.

मेदिनीनगर (पलामू): मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में एनएच सड़क के बैरिया चौक के पास बाईपास रोड की जर्जर स्थिति के विरोध में युवाओं ने प्रदर्शन किया. सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. युवाओं ने युवा समाजसेवी आशीष भारद्वाज के नेतृत्व में सड़क पर सांकेतिक रूप से धान की रोपाई कर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया.

मौके पर आशीष भारद्वाज ने कहा कि बैरिया चौक नगर निगम क्षेत्र का प्रमुख मार्ग है, जो बिहार, उत्तर प्रदेश सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को शहर से जोड़ता है. इसके बावजूद सड़क की स्थिति बेहद खराब है. सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है.

ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC विवाद: छात्रों का विधानसभा घेराव आज, सरकार के आश्वासन के बावजूद CBI जांच और CGL रद्द कराने पर अड़े

लगातार हो रही दुर्घटनाएं

युवाओं का कहना है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं और कई लोग घायल भी हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि नगर निगम का काम केवल होल्डिंग टैक्स लेना नहीं है, बल्कि आम लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है.

युवाओं ने सड़क पर धान रोपकर सांकेतिक विरोध किया. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द संज्ञान लेकर सड़क की मरम्मत नहीं कराई, तो इसी स्थल पर धरना दिया जाएगा. युवाओं ने बैरिया चौक समेत नगर निगम क्षेत्र की सभी जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की.

इस मामले को लेकर पलामू उपायुक्त और नगर आयुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपने की भी बात कही गई. मौके पर विकास दुबे, दीपक प्रसाद, अंकित आरंभा, आकाश विश्वकर्मा, दिलीप गिरी, मनीष तिवारी, सुजीत कुमार, सूरज सिंह, रिशु दुबे सहित कई लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में अब ED की एंट्री, PMLA के तहत केस दर्ज



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >