बच्चों को अनुशासन के साथ संस्कार देना भी जरूरी : अभिमन्यु

बच्चों को अनुशासन के साथ संस्कार देना भी जरूरी : अभिमन्यु

विश्रामपुर. नगर पंचायत मुख्यालय के शोरडीहा में बुधवार को शिवाक्ष मॉडर्न पब्लिक स्कूल खोला गया. उद्घाटन बसपा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु सिंह,जिला पार्षद विजय रविदास,डॉ डीपी शुक्ला, शिक्षाविद रामनाथ ठाकुर, सामाजिक सेवा समिति के अध्यक्ष संजय पांडेय व सुबोध पांडेय ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक राजीव रंजन ठाकुर व संचालन चंदन पाठक ने किया. मौके पर अभिमन्यु सिंह ने कहा कि स्कूल सिर्फ ज्ञान अर्जन के लिए ही नहीं है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का मुख्य सूत्रधार होता है.इसलिए बच्चों को स्कूल में अनुशासन के साथ संस्कार पूर्ण शिक्षा मिलना चाहिए.कार्यक्रम के दौरान स्कूल के निदेशक कुमार शिवम ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.राजीव रंजन ठाकुर ने बताया कि कम शुल्क में गुणवतापूर्ण शिक्षा देना हमारा संकल्प है.मौके पर शिक्षक फरीद अंसारी, श्याम बिहारी विश्वकर्मा, प्रवीण सिंह, ओम चौबे, पार्षद दिनेश शुक्ला, सुनील कुमार चौधरी, सोना देवी, गोल्डेन चौबे, दुर्गेश ठाकुर, विंध्याचल ठाकुर, सलीमुद्दीन अंसारी, धीरज ठाकुर, कमरोज अंसारी, गोपाल पाण्डेय, संजय ठाकुर,सीता राम ठाकुर उमाकांत पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >